फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखकर हंसता था वो: व्यापारी को गोली मारने के मामले में खुलासा, आरोपी बोला- 13 साल से बदला लेना चाहता था पर...

Fri, 26 May 2023 10:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

नरही गोलीकांड में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि 13 साल पहले व्यापारी की प्रताड़ना से परेशान बहन ने आत्मदाह कर लिया था। बदला लेने के लिए व्यापारी पर गोलियां दागीं थीं। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के नरही में बुधवार रात व्यापारी को गोली मारने की वारदात का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का दावा है कि 13 साल पहले उसकी नाबालिग छोटी बहन ने इसी व्यापारी की प्रताड़ना से आत्मदाह कर लिया था। तबसे वह बदला लेने की फिराक में था। 
विज्ञापन


पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तथ्यों का सत्यापन कर रही है। उधर, ट्रॉमा में भर्ती व्यापारी की हालत सामान्य है। वह होश में है और बातचीत भी कर रहा है। गोमतीनगर के ग्वारी गांव निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता नरही में मोबाइल की दुकान चलाता है। बुधवार रात करीब नौ बजे उन्हें गोलियां मारकर हमलावर फरार हो गया था। 

एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह ने बताया कि मामले में इलाकाई निवासी आरोपी अविनाश ठाकुर उर्फ सनी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि 13 साल पहले उसकी 17 साल की छोटी बहन ने खुद को आग लगाकर जान दे दी थी। इसका जिम्मेदार प्रमोद था। उसी दिन बदला लेने का तय कर लिया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने पुराना रिकॉर्ड खंगाला तो 2010 में इस तरह की कोई घटना की एफआईआर दर्ज न होने की बात सामने आई। इस पर आरोपी ने कहा कि परिवारीजन ने बदनामी के डर से केस नहीं दर्ज कराया था।
 
Trending Videos

...इसलिए किया अब तक इंतजार

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका छोटा भाई है, जो दिव्यांग है। पिता का काफी समय पहले निधन हो चुका है। सनी का कहना है कि वह रोजाना सोचता था कि प्रमोद को मारेगा, लेकिन चिंता रहती थी कि वह जेल जाएगा तो मां का क्या होगा। पिछले साल मां की मौत के बाद ठान लिया था कि जल्द वारदात को अंजाम देंगा।

कई साल पहले खरीदा था तमंचा

पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा बरामद कर लिया है। पूछताछ में सनी ने बताया कि उसने तीन-चार साल पहले ही तमंचा खरीदकर रख लिया था। एक-दो बार वह तमंचा लेकर वारदात को अंजाम देने के लिए घर से निकला, पर मौका नहीं मिल सका।
विज्ञापन

मुझे देखकर हंसता था, मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ

आरोपी ने कहा, 13 साल पहले की घटना को लेकर प्रमोद चिढ़ाता था। मुझे देखकर हंसता था। 23 मई को भी मेरे सामने पड़ा तो हंसने लगा था। यह मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें