फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव : लखनऊ, अयोध्या व देवीपाटन मंडल में परिषद की सीटों पर हुआ बड़ा बदलाव

Fri, 31 Mar 2023 10:49 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

निकायों की सीटों के आरक्षण में सबसे अधिक फेरबदल लखनऊ, अयोध्या और देवी पाटन मंडल में नगर पालिका परिषदों की सीटों पर हुआ है। अधिकतर सीटों का 5 दिसंबर 2022 को किया गया पुराना आरक्षण बदल गया है। इसके चलते चुनाव की तैयारियों में जुटे नेताओं के हाथ मायूसी लगी है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को जारी नए सिरे से निकायों की सीटों के आरक्षण में बड़ा उलफेर हुआ है। सबसे अधिक फेरबदल लखनऊ, अयोध्या और देवी पाटन मंडल में नगर पालिका परिषदों की सीटों पर हुआ है। अधिकतर सीटों का 5 दिसंबर 2022 को किया गया पुराना आरक्षण बदल गया है। इसके चलते चुनाव की तैयारियों में जुटे नेताओं के हाथ मायूसी लगी है।

विज्ञापन


महमूदाबाद सीतापुर अनारक्षित, गंगाघाट उन्नाव ओगीसी से महिला, बिलग्राम हरदोई ओबीसी से अनारक्षित, शाहाबाद हरदोई ओबीसी से अनारक्षित, मल्लांवा हरदोई महिला से ओबीसी महिला, सीतापुर महिला कोई बदलाव नहीं हुआ है। सांडी हरदोई महिला से ओबीसी, मोहम्मदी लखीमपुर खीरी महिला से अनारक्षित, हरदोई अनारक्षित, पिहानी हरदोई अनारक्षित, बांगरमऊ उन्नाव महिला से अनारक्षित, लखीमपुर खीरी महिला, पलियाकलां लखीमपुर खीरी महिला से अनारक्षित, संडीला हरदोई ओबीसी, गोला गोकर्णनाथ खीरी अनारक्षित, खैराबाद सीतापुर ओबीसी महिला, बिसवां सीतापुर अनारक्षित और लहरपुर सीतापुर ओबीसी हुई है।

देवीपाटन मंडल में आने वाले नवाबगंज गोंडा की सीट महिला से अनारक्षित, कर्नलगंज गोंडा अनारक्षित से ओबीस महिला हो गई है। बलरामपुर अनारक्षित, गोंडा अनारक्षित से महिला, बहराइच महिला, भिनगा श्रावस्ती अनारक्षित, नानपारा बहराइच ओबीसी, उतरौला बलरामपुर अनारक्षित, जायस अमेठी एससी महिला, गौरीगंज अमेठी अनारक्षित, अकबरपुर अंबेडकर नगर अनारक्षित, जलालपुर अंबेडकर नगर ओबीसी महिला आरक्षित हुई है। नवाबगंज बाराबंकी महिला, रुदौली अयोध्या ओबीसी, टांडा अंबेडकर नगर ओबीसी, सुल्तानपुर अनारक्षित, नैमिषरण्य सीतापुर ओबीसी महिला से एससी महिला, रायबरेली एससी, उन्नाव ओबीसी से महिला हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें