फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा, घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएं कार्यकर्ता

Wed, 19 Apr 2023 10:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव में प्रथम चरण के लिए नामांकन का कार्य पूरा हो चुका है, इसलिए केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए किए गए कार्यों की चर्चा घर-घर पहुंचाने का काम करना है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, जिला प्रभारी व जिलाध्यक्षों व निकाय चुनाव से जुडे़ पार्टी नेताओं के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की। पार्टी ने तय किया है कि पार्टी कार्यकर्ता निकाय चुनाव में जीत के लिए घर-घर सम्पर्क व संवाद करेंगे।

विज्ञापन


पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव में प्रथम चरण के लिए नामांकन का कार्य पूरा हो चुका है, इसलिए केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए किए गए कार्यों की चर्चा घर-घर पहुंचाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव की तरह ही पार्टी कार्यकर्ता नगरीय निकाय के चुनाव में भी पूरी ताकत से जुटे । उन्होंने कहा कि कार्यकर्तांओं के परिश्रम से भाजपा नगरीय निकाय के चुनाव में भी ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी संगठन की योजनानुसार कार्य करते हुए प्रत्येक निकाय और वार्ड में पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य करें। वहीं, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर-घर सम्पर्क अभियान शुरू करें। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सम्पर्क व संवाद के माध्यम से जन-जन तक पहुंचे । उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा बनाई गई योजना पर कार्य करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने निकाय में पार्टी के जीत सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें