सीएम से मिलते भोजपुरी समाज के लोग।
लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में भोजपुरी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। विधानसभा की कार्यवाही भोजपुरी भाषा में शुरू कराने को लेकर आभार जताया। साथ ही भोजपुरी भाषा के संवर्धन के लिए भोजपुरी अकादमी का गठन और भोजपुरी को सांविधानिक दर्जा देने पर भी चर्चा की। इस दौरान भोजपुरी समाज से दिलीप सिंह और रजनीश पांडेय भी मौजूद रहे।