भातखंडे विवि की प्रवेश परीक्षाएं दो जुलाई से
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के तहत डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं दो जुलाई से शुरू होंगी। छह से 15 मई तक प्रथम चरण में जिन छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन प्रवेश के लिए आवेदन किया है, उनकी प्रवेश परीक्षा दो से छह जुलाई के बीच कराई जाएंगी। भातखंडे विवि की कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन ने बताया कि गायन, ताल वाद्य, स्वर वाद्य और नृत्य विभाग में डिग्री व डिप्लोमा में प्रवेश के लिए ये प्रवेश परीक्षाएं होनी हैं। प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बीपीए, एमपीए और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा।