भाषा विवि: छह विद्यार्थियों ने हासिल की यूजीसी नेट में सफलता
लखनऊ। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के छह छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। विवि की प्रवक्ता डॉ. रुचिता चौधरी ने बताया कि पत्रकारिता व जनसंचार विभाग, विधि, कॉमर्स, अंग्रेजी, शिक्षा शास्त्र और भूगोल विषय के छात्रों ने नेट पास कर असिस्टेंट प्रोफेसर, जेआरएफ, नेट केवल पीएचडी के लिए पात्रता हासिल की है। इनमें पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की छात्रा मुस्कान बानो, हैदर अब्बास, जियोग्राफी में मंतिशा अंसारी, अखिलेश रावत, लॉ में तान्या सागर और इतिहास में चंद्रकेतु सिंह हैं।