लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक के दूसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की फीस जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.kmclu.samarth.edu.in पर फीस जमा कर सकते हैं। डीन एकेडमिक प्रो. सौबान सईद ने पत्र जारी कर बताया कि दूसरे सेमेस्टर के लिए पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पांच मार्च से समर्थ पोर्टल पर शुरू की गई है।