भाषा विविः स्नातक दूसरे सेमेस्टर के परिणाम घोषित
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने सोमवार को स्नातक सम सेमेस्टर परीक्षा के दूसरे सेमेस्टर के परिणाम घोषित कर दिए। इनमें बीए हिंदी, पाली, अंग्रेजी, फ्रेंच, उर्दू, अरबी, फारसी, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास, भूगोल, गृह विज्ञान, पत्रकारिता एवं जनसंचार, शारीरिक शिक्षा व बीए एलएलबी शामिल हैं। विद्यार्थी विवि की वेबसाइट पर विस्तृत परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।