भाषा विवि : स्पेशल बैक परीक्षा फाॅर्म अब 26 तक भरें
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-25 के स्पेशल बैक परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 24 जुलाई से बढ़ाकर अब 26 जुलाई तक कर दिया है। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेश कुमार ने शुक्रवार को दी। छात्र-छात्राएं स्पेशल बैक परीक्षा फॉर्म समर्पित पोर्टल पर भर सकते हैं।