फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषा विवि : शादाब को मिलेगा ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती पदक

Thu, 21 Dec 2023 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में आठवें दीक्षांत समारोह के लिए बुधवार को पदक धारकों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। पदक सूची में विवि का सबसे प्रतिष्ठित ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती स्वर्ण पदक बीए अरबी के छात्र शादाब आलम को मिलेगा। उन्हें संकाय व विभाग में टॉप करने पर भी दो पदक दिए जाएंगे। इस तरह वह कुल तीन पदकों के दावेदार हैं। इसके साथ ही कंप्यूटर साइंस विभाग की छात्रा प्रीति यादव को भी तीन स्वर्ण पदक मिलेंगे।
विज्ञापन

वहीं चांसलर मेडल बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के छात्र अश्विनी बर्नवाल को दिया जाएगा। जबकि वाइस चांसलर मेडल बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की ही छात्रा प्रिया सिंह को दिया जाएगा। विवि में दीक्षांत समारोह की तिथि को लेकर अभी संशय है, फिलहाल इसकी प्रस्तावित तारीख चार जनवरी है। जानकारी के मुताबिकए विवि समारोह में केरल के राज्यपाल आरिफ महोम्मद खान को बतौर मुख्य अतिथि बुलाना चाह रहा है लेकिन उस तिथि में उनका समय न मिल पाने के कारण इस तिथि में बदलाव किए जाने की संभावना है।
दीक्षांत समारोह में 125 मेधावियों को कुल 138 पदक दिए जाएंगे। इसमें 67 पदक लड़कियों को और 58 पदक लड़कों मिलेंगे। पदकों में 57 स्वर्ण, 40 रजत और 41 कांस्य पदक शामिल हैं। विवि में इस वर्ष समारोह में पहली बार तीन प्रायोजित पदक दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बातचीत
अच्छा स्कॉलर बनना है ख्वाब
मैंने विवि से अरबी में स्नातक किया है, वर्तमान में जेएनयू दिल्ली से परास्नातक कर रहा हूं। भविष्य में एक अच्छा स्कॉलर बनकर समाज और देश की सेवा करने का ख्वाब है। पिता अनवारुलाह किसान हैं, माॅ तंजीमा खातून गृहिणी हैं।
- शादाब आलम, ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती गोल्ड मेडल
हायर स्टडीज में जाना लक्ष्य
मैंने विवि से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। भविष्य में हायर स्टडीज में कॅरिअर बनाना है। पिता अशोक बर्नवाल की परचून की दुकान है और मां शीला देवी गृहिणी हैं।
- अश्विनी बर्नवाल, चांसलर गोल्ड मेडल

सरकारी सेवा में जाने की तैयारी
विवि से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की शिक्षा हासिल की है। भविष्य में सरकारी सेवा जाने का लक्ष्य है इसकी तैयारी कर रही हूं। पिता सतीश चंद्र सिंह किसान हैं और मां चंद्रावती गृहिणी हैं।
विज्ञापन

प्रिया सिंह, कुलपति स्वर्ण पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें