फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : भाजपा ने मेरठ, इटावा और गोंडा के जिलाध्यक्ष हटाए, चुनाव से पहले पार्टी ने छंटनी शुरू की, अवध क्षेत्र की टीम में भी हुआ बदलाव

Mon, 16 Aug 2021 06:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

गोंडा में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी को हटाया गया है। मेरठ में अनुज राठी को हटाया गया है। अब गोंडा में अमर किशोर कश्यप, मेरठ में विमल शर्मा और इटावा में संजीव राजपूत को भाजपा ने जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। 
 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के मद्देजनर भाजपा ने संगठन में निष्क्रिय लोगों की छंटनी शुरू कर दी है। स्वाधीनता दिवस के दिन रविवार को भाजपा ने निष्क्रियता के चलते मेरठ में पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज राठी, गोंडा के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी और इटावा के जिलाध्यक्ष अजय धाकरे को हटा दिया है। मेरठ में विमल शर्मा, इटावा में संजीव राजपूत और गोंडा में अमर किशोर कश्यप को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पंचायत चुनाव में गड़बड़ी और संगठन में सक्रिय नहीं रहने के चलते आगामी दिनों में कुछ और पदाधिकारियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि निष्क्रियता के चलते तीन जिलों के जिलाध्यक्ष बदले हैं, मेरठ, इटावा और गोंडा में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व के पास संगठनात्मक 98 जिलों में कुछ जिलाध्यक्षों के संगठन में सक्रिय नहीं रहने, स्थानीय सांसद या विधायक के दबाव में संगठन की गतिविधियां प्रभावित करने और पंचायत चुनाव में गड़बड़ी की शिकायतें पहुंची है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने गत दिनों यूपी प्रवास के दौरान ही निष्क्रिय लोगों को पद मुक्त करने को कहा था। भाजपा प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने विचार विमर्श के बाद रविवार शाम मेरठ, इटावा और गोंडा के जिलाध्यक्ष बदल दिए। वहीं अवध क्षेत्र की टीम में भी बदलाव किए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार शाम अवध क्षेत्र की टीम में भी बदलाव किया। लखीमपुर खीरी के कमलेश मिश्रा और राहुल रस्तोगी को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं विकास सिंह को क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किया है। प्रसून जोशी, शशांक कुशमेश और श्याम किशोर अवस्थी को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य और आकाश मिश्रा मोंट को क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया है। अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा ने बताया कि तीन पदाधिकारियों ने इस्तीफा देकर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। उनकी जगह खाली हुए पदों पर नई नियुक्तियां की गई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें