अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा धार्मिक प्रकोष्ठ की ओर से वृंदावन योजना सि्थत विद्यालय में चल रही
लखनऊ। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा धार्मिक प्रकोष्ठ की ओर से वृंदावन योजना सि्थत विद्यालय में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का रविवार को भव्य समापन हुआ। सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भंडारा लगा। इसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत ने बताया कि विश्व के कल्याण और शांति के लिए पांच ब्राह्मणों ने सवा लाख का मृत्युंजय जाप भी किया। रुद्राभिषेक और हवन हुआ। आरपी जुयाल, अशोक असवाल, पूरन सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह बिष्ट, महावीर खंतवाल आदि लोग मौजूद रहे।