फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाकियू टिकैत संगठन ने 22 सूत्री मांगों के लिए दिया धरना

विज्ञापन
धरना देते किसान।
विज्ञापन
मलिहाबाद। किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने तहसील परिसर में धरना दिया। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश रावत ने एसडीएम मलिहाबाद को 22 सूत्री ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि समस्याओं का निस्तारण न होने पर किसान आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि मलिहाबाद तहसील की घोषित फलपट्टी में भू-माफिया बड़े पैमाने पर अवैध कटान और प्लॉटिंग कर रहे हैं। ज्ञापन में गांवों के कब्रिस्तानों, श्मशान घाटों और सरकारी तालाबों से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें