फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संत कंवरराम दरबार में गूंजे भजन

Tue, 29 Jul 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आलमबाग स्थित राम गली में सोमवार को संत कंवरराम दरबार साहिब में भगवान झूलेलाल चालीहा महोत्सव धूम
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग स्थित राम गली में सोमवार को संत कंवरराम दरबार साहिब में भगवान झूलेलाल चालीहा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने आरती कर भजन-कीर्तन किया। इस मौके पर पंचायत के अध्यक्ष नानकराम ने महिलाओं से घरों में सिंधी भाषा में ही बोलने की अपील की। साथ ही घरों पर युवा पीढ़ी से बात कर धर्मांतरण पर चर्चा करने को कहा। पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर मोहित राजपाल, पवन मखीजा, राजकुमार लखमानी, अशोक चंचलानी, विकास जोतवानी, कुंदन दास, काकन, अनीता, बरखा, मनोज समेत सर्व पंचायत के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें