फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भगवान की लीलाओं का गान है श्रीमद्भागवत कथा

विज्ञापन
कमल पार्क में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मोक्ष का संदेश देते हुए पंडित गिरिराज वशिष्ठ।
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर स्थित कमल पार्क में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में बृहस्पतिवार को पंडित गिरिराज वशिष्ठ ने सभी वेदों, उपनिषदों और ब्रह्मसूत्रों का सार बताया। कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भगवान की लीलाओं का गान है, जो भक्ति और ज्ञान के समन्वय से जीवन सार्थक बनाती है। इस बीच अयोध्या से पधारी श्याम प्रिया के भक्तिनृत्य ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान जनचेतना कल्याणकारी समिति के अध्यक्ष राज किशोर सिंह, ऐरन परिवार के अध्यक्ष महेश अग्रवाल व रत्ना अग्रवाल, अनुराग, उत्तम समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें