सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन ने शहीद दिवस के मौके पर कृष्णानगर स्थित कार्यालय में क्रांतिकारी भगत
लखनऊ। सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन ने शहीद दिवस के मौके पर कृष्णानगर स्थित कार्यालय में क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद कर उन्हेंं पुष्पांजलि अर्पित की। संस्था के अध्यक्ष सरदार दिलप्रीत सिंह विर्क ने कहा कि जिस तरह से देश के इन सच्चे सपूतों ने देश की आजादी के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की, ऐसी ही भावना की जरूरत आज भी है। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर पाल सिंह, कुलवीर सिंह सोढ़ी, सुरेंद्र पाल सिंह, कुलवंत सिंह, हरजीत सिंह सोखी, निरवैर सिंह, सुरिंदर पाल सिंह घई, मलकीत सिंह, मनमोहन सिंह लाली, हरजीत सिंह सोनू, जसपाल सिंह, सुदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, जसकरण सिंह और कुलदीप सिंह आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।