फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेट्रो में नौकरी के नाम पर ठगी से रहें सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मेट्रो में नौकरी के नाम पर ठगी के मामलों को देखते हुए यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने युवाओं को सतर्क किया है। कॉर्पोरेशन के अनुसार जालसाज फर्जी वेबसाइट और विज्ञापनों के जरिये लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो में भर्ती का झांसा देकर रुपये मांग रहे हैं। यूपीएमआरसी ने स्पष्ट किया है कि मेट्रो में भर्ती में न तो पैसे और न ही सिफारिश चलती है। परीक्षा, इंटरव्यू और मेरिट के आधार पर चयन होता है। भर्ती की जानकारी www.lmrcl.com, www.upmetrorail.com और अखबारों में प्रकाशित आधिकारिक विज्ञापनों से ही लें। कॉर्पोरेशन ने दलालों को पैसे न देने और आधार, बैंक खाते की जानकारी व ओटीपी साझा न करने की अपील की है। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें