फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध व तकनीक का लाभ सीधे खेतों तक पहुंचे: आनंदीबेन

विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
विज्ञापन
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को सशक्त बनाकर किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है। विश्वविद्यालयों व अनुसंधान संस्थानों की ओर से विकसित नई तकनीकों, शोध व नवाचारों का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचना चाहिए, ताकि कृषि क्षेत्र की चुनौतियों का प्रभावी समाधान संभव हो सके। वे बुधवार को नाबार्ड लखनऊ में एफपीओ स्तरीय कृषि चुनौतियों पर चर्चा कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि जो भी शोध, तकनीक, उपकरण व मशीनें विकसित की जाएं, उन्हें किसानों के खेतों तक ले जाकर उनका व्यावहारिक प्रदर्शन किया जाए। तभी किसानों को उनका वास्तविक लाभ प्राप्त होगा। राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक पंकज कुमार, कृषि विभाग के सचिव, शिक्षक आदि उपस्थित थे।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें