फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लाभकारी ज्ञान ही मानव कल्याण का आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रहमत चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से जामिया हफ्सा लिलबनात, यासीनगंज में वार्षिक समारोह ‘तकरीब-ए-रहमत’ का आयोजन किया गया। दारुल उलूम वक्फ, देवबंद के मोहतमिम मौलाना मुहम्मद सुफियान कासमी ने कहा कि लाभकारी ज्ञान ही मानव कल्याण का वास्तविक आधार है। मुख्य अतिथि एरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अब्बास अली मेहंदी ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाओं को अपने आचरण में उतारने की जरूरत है। कार्यक्रम में प्रो. अब्बास रजा नैयर और मौलाना डॉ. अबू सुब्हान रूहुल कुद्स नदवी ने भी विचार रखे। इस दौरान शैक्षिक एवं कल्याणकारी कार्यों में योगदान देने वाली हस्तियों और मेधावी छात्र-छात्राओं को ‘निशान-ए-रहमत’ सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें