फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 30 लाख से दुर्गा मंदिर का सौंदर्यीकरण शुरू

Thu, 23 Feb 2023 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। शंकरपुर-दुर्गन गांव के बीच स्थित अमर शहीद राना बेनी माधव की कुलदेवी दुर्गा मंदिर का 30 लाख 83 हजार रुपये से सौंदर्यीकरण शुरू हो गया। बुधवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व पूजा मिश्रा व राना बेनी माधव सिंह समिति के पदाधिकारियों ने भूमि पूजन कार्य की शुरुआत की।
विज्ञापन

राना बेनी माधव समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग की थी। इसके बाद शासन से 30 लाख 83 हजार रुपये स्वीकृत किए गए। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड मंदिर का सौंदर्यीकरण कराएगा। अवर अभियंता संतोष सिंह ने बताया कि मंदिर के फर्श पर मार्बल, मंदिर परिसर के किनारे स्टील की रेलिंग व परिसर में इंटरलॉकिंग कराई जाएगी।
समिति के सदस्य इंद्रेश विक्रम सिंह, रविंद्र सिंह, उपमेंद्र सिंह, राकेश सिंह राना, बुधेंद्र सिंह, त्रिलोकी सिंह, उदय सिंह, अमरेश सिंह, शिवम, मनोज अग्निहोत्री, संतोष सिंह, एसपी सिंह ने कहा कि काफी समय से यह कार्य लंबित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें