फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्व प्रधान को कमरे में बंद कर डंडों से पीटा, गंभीर

Mon, 27 Nov 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गुरुबख्शगंज चौराहे पर रविवार शाम जन सुविधा केंद्र संचालक और उसके दो साथियाें ने लेनदेन के विवाद में एक पूर्व प्रधान को कमरा बंद करके डंडों से पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर पूर्व प्रधान पर दुकान में लूटपाट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो पूर्व प्रधान की पिटाई किए जाने का खुलासा हुआ। इस घटना में घायल पूर्व प्रधान को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
उन्नाव जिले के मौरावां क्षेत्र के संग्रामखेड़़ा मजरे गुलरिहा के पूर्व प्रधान बलबीर सिंह के खाते से तीन बार में 56 हजार रुपये निकल गए थे। इसकी शिकायत बलवीर ने उन्नाव में साइबर सेल में की। पुलिस से बलवीर को पता चला कि रायबरेली के गुरुबख्शगंज चौराहा स्थित सहज जन सुविधा केंद्र के माध्यम से खाते से पैसे निकाले गए हैं।
विज्ञापन

इस बारे में जानकारी करने बलवीर रविवार शाम करीब छह बजे जन सुविधा केंद्र पहुंचे। खाते से पैसे निकाले जाने के बारे में जानकारी करने से आक्रोशित केंद्र संचालक व उसके दो साथियों ने बलवीर को कमरे के बंद कर डंडे से पीटा। इस घटना में बलवीर गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
पुलिस की जांच में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से घटना की सच्चाई सामने आ गई। एसओ प्रवीर गौतम ने बताया कि घायल के चचेरे भाई अवनीश सिंह की तहरीर पर गुरुबख्शगंज के गढ़ी दूलाराय निवासी आशीष सिंह, सरेनी के लखनापुर निवासी अमन सिंह व पंकज कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर तीनों को हिरासत ले लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें