फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वीडियो से दिखाई बीबीडी विश्वविद्यालय की यात्रा

विज्ञापन
प्रस्तुति देतीं छात्राएं।
विज्ञापन
लखनऊ। बाबू बनारसी दास एजुकेशनल ग्रुप की ओर से तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव उत्कर्ष का रविवार को आगाज हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत एडिशनल एसपी पंकज कुमार सिंह ने की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों के ई-वेस्ट मैटेरियल से बनाई गई फ्यूचर टेक गैलरी व बीबीडी बियोंड बुक्स सीजन-4 के पोस्टर का विमोचन भी हुआ। छात्र-छात्राओं ने उत्कर्ष के पुराने वीडियो के माध्यम से बीबीडी विश्वविद्यालय की यात्रा दिखाई, जो खूब सराही गई। इस अवसर पर मुख्य अधिशाषी निदेशक बीबीडी एजुकेशनल ग्रुप आरके अग्रवाल, प्रो वाइस चांसलर डॉ. एससी शर्मा, रजिस्ट्रार डॉ. सुधर्मा सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें