फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीबीएयू के प्रो. एमके पाढ़ी को डी.लिट की उपाधि

विज्ञापन
प्रो. एमके पाढ़ी
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के प्रोफेसर एमके पाढ़ी को पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय में डी.लिट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह उपाधि ओडिशा के ब्रह्मपुर विश्वविद्यालय से सतत विकास में संचार की भूमिका पर किए गए शोध के लिए मिली है। प्रो. पाढ़ी पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय में यह उपाधि हासिल करने वाले देश के चुनिंदा प्रोफेसरों में शामिल हो गए हैं। प्रोफेसर पाढ़ी का शोध गरीबी उन्मूलन में सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका पर केंद्रित था। प्रोफेसर पाढ़ी का कार्य सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में संचार की शक्ति पर जोर देता है। उनके अध्ययन ने दिखाया कि कैसे मीडिया सरकारी पहलों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचा सकता है। उन्होंने पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने में संचार माध्यमों की भूमिका का भी विश्लेषण किया। यह अध्ययन प्रोफेसर सुनील कांत बेहरा के निर्देशन में पूरा किया गया। बीबीएयू के कुलपति प्रो. आरके मित्तल ने प्रोफेसर पाढ़ी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रशस्तिपत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें