फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीबीएयू की नई वेबसाइट लॉन्च

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीएयू की नई और पूर्णतः डायनेमिक आधिकारिक वेबसाइट का बुधवार को लोकार्पण किया गया। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान, प्रदेश की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंगनाथ पांडेय ने संयुक्त रूप से वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस दौरान कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल मौजूद रहे। कंप्यूटर सेंटर के निदेशक प्रो. एसके द्विवेदी ने बताया कि वेबसाइट कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम पर आधारित है। इसमें प्रत्येक शिक्षक को अलग लॉगिन आईडी मिलेगी, जिससे वे अपने विभाग और संबंधित वेब पेज की जानकारी खुद अपडेट कर सकेंगे। वेबसाइट पर विश्वविद्यालय की उपलब्धियां, रैंकिंग, शोध गतिविधियां, आंकड़े और विभिन्न संस्थानों के साथ हुए समझौते (एमओयू) भी उपलब्ध होंगे। प्रत्येक विभाग और संकाय का अलग वेब पेज बनाया गया है। नई वेबसाइट और ईआरपी पोर्टल से सूचनाओं के प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें