बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य एवं वित्तीय कल्याण विषय पर यूनिवर्सिटी यूथ कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने विद्यार्थियों को लर्निंग-अर्निंग टुगेदर का मंत्र दिया और पंचकोश सिद्धांत के जरिये शारीरिक व मानसिक संतुलन का महत्व समझाया। सही सोच, तार्किक निर्णय और वित्तीय समझ से ही जीवन में स्थिरता आती है। कार्यक्रम उम्मीद-स्टूडेंट काउंसलिंग सेंटर, नेशनल टास्क फोर्स, स्टूडेंट वेलनेस कमेटी और एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। एम्स ऋषिकेश के डॉ. संतोष कुमार ने स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम पर जोर दिया। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के वरिष्ठ सलाहकार सूर्यकांत शर्मा ने निवेश, बचत और वित्तीय अनुशासन की जानकारी दी।