बीबीएयू : साथी को निकालने पर छात्रों ने प्रशासनिक भवन घेरा
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के पीएचडी छात्र बसंत कुमार कनौजिया के निष्कासन से नाराज छात्रों ने मंगलवार को विवि के प्रशासनिक भवन का घेराव किया। देर रात धरने पर बैठे छात्रों को पुलिस समझाने पहुंची लेकिन वे नहीं माने। छात्रों ने बताया कि अनुशासन समिति ने बीते 17 सितंबर की घटनाओं का हवाला देते हुए बसंत को उपद्रव भड़काने और कुलपति कार्यालय में तोड़फोड़ का दोषी मानकर तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया। भविष्य में किसी भी कोर्स में प्रवेश पर रोक भी लगा दी। बसंत की विवि में वापसी तक धरना जारी रहेगा।