बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय सतत विकास लक्ष्यों को शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान और सामाजिक सहभागिता में समाहित कर रहा है। विवि के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि विश्वविद्यालय ने अपने शिक्षण, शोध एवं विस्तार गतिविधियों को सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप विकसित करने की रणनीति तैयार की है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभागों की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा, लैंगिक समानता, सामाजिक न्याय, उद्यमिता, ग्रामीण विकास तथा नवाचार जैसे विषयों पर केंद्रित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।