फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू : स्नातक प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित सीयूईटी यूजी का परिणाम आने के बाद बीबीएयू ने भी अपने यहां स्नातक कोर्सों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी।
विज्ञापन

विवि प्रशासन की ओर से इस वर्ष सीयूईटी के स्कोर कार्ड के माध्यम से स्नातक में दाखिला लिया जाएगा। विवि के लखनऊ व अमेठी कैंपस में स्नातक स्तर पर बीए, बीए पब्लिक एड, बीएससी इंटीग्रेटेड, एलएलबी इंटीग्रेटेड, बीफार्मा, बीबीए, बीकॉम आदि कोर्सों में प्रवेश लिए जाएंगे।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. रिपुसूदन सिंह ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 21 सितंबर से अपने कोर्स के लिए पंजीकरण सुबह नौ बजे से करवा सकते हैं। पंजीकरण के लिए आवेदकों को विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदकों को पंजीकरण पोर्टल पर अपना कोर्स लॉक करना अनिवार्य होगा। इच्छुक आवेदक 30 सितंबर रात 12 बजे तक पंजीकरण करवा सकते हैं। सामान्य, ओबीसी और ईडब्लूएस कैटेगरी के आवेदकों को 200 रुपये और एससी-एसटी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये देना होगा। मेरिट बनाकर अक्तूबर के पहले सप्ताह में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नवंबर के पहले सप्ताह से कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें