लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को राहत देते हुए सेमेस्टर शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 10 सितंबर तक कर दिया गया है। अब विद्यार्थी इस अवधि तक विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के जरिए अपना शुल्क जमा कर सकेंगे। इस संबंध में सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, पाठ्यक्रम समन्वयकों और संबंधित अधिकारियों को जरूरी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।