बीबीएयू: 48 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मेरिट सूची तैयार
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के उद्देश्य से 48 शैक्षणिक कार्यक्रमों की मेरिट सूची तैयार हो गई है। इस बार कुल 20076 आवेदन के सापेक्ष 15995 आवेदन सही पाए गए। कुलपति प्रो.राजकुमार मित्तल ने स्पष्ट किया कि प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के जुगाड़ की गुंजाइश नहीं है।