फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्रवृत्ति नहीं दे पा रहा बीबीएयू, विवि में डटे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रदेश सरकार से मिलने वाली छात्रवृत्ति योजना पर लगातार संकट बना हुआ है। अब छात्रों का आरोप है कि विवि की ओर से जारी परीक्षा परिणाम और छात्रवृत्ति फॉर्म में भरा गया डाटा मैच नहीं हो रहा है, जिससे छात्रवृत्ति पर संकट आ गया है। इसे लेकर सोमवार को देर शाम तक विश्वविद्यालय में दर्जनों छात्र डटे रहे, लेकिन उनका समाधान नहीं हो पाया। छात्रों का कहना है कि विवि प्रशासन जानबूझकर सही जानकारी नहीं देता है, जिससे समस्या बनी रहती है। छात्रों ने बताया कि एनरोलमेंट नंबर व अन्य कई डाटा अपलोड नहीं किया गया है। इससे पहले भी कम फीस अपलोड करने का मामला सामने आया था, जिसमें अभी जांच चल रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें