फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में शामिल हुआ बीबीएयू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने पहली बार क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2027 में जगह बनाई है। विश्वविद्यालय ने 40.0 समग्र स्कोर के साथ वैश्विक स्तर पर 1501+ रैंक बैंड हासिल किया है। रैंकिंग में सामाजिक प्रभाव, पर्यावरणीय प्रभाव और शासन व्यवस्था का आकलन किया गया। इन श्रेणियों में विश्वविद्यालय को क्रमशः 37.0, 37.6 और 68.8 अंक मिले। पर्यावरण अनुसंधान में 67.6, स्वास्थ्य एवं कल्याण में 64.6, ज्ञान के आदान-प्रदान में 40.0 और समानता में 35.7 अंक प्राप्त हुए। रैंकिंग टीम का नेतृत्व प्रो. कुशेंद्र मिश्रा और आईक्यूएसी निदेशक प्रो. शिल्पी वर्मा ने किया। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें