बीबीएयू : कंप्यूटर सेंटर के निदेशक व उप निदेशक का इस्तीफा
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में शिक्षकों के बीच आपसी खींचतान की वजह से विश्वविद्यालय के कंप्यूटर सेंटर के निदेशक प्रो. आरए खान व उप निदेशक डॉ. धीरेंद्र पांडेय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस्तीफा अभी विवि प्रशासन ने स्वीकार नहीं किया है। जानकारी के अनुसार प्रो. खान ने अपने पास ज्यादा काम का हवाला देते हुए निदेशक पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा है कि उनके पास विभाग के अलावा यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के निदेशक का कार्यभार भी हैं। पिछले दिनों विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके अनुरोध पर उन्हें प्रवेश निदेशक पद से मुक्त किया था। किंतु कंप्यूटर सेंटर के निदेशक पद छोड़ने के पीछे परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।