लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के आवेदनों से उत्साह बढ़ गया है। सीयूईटी में आवेदन करने वाले करीब चार लाख 40 हजार अभ्यर्थियों ने बीबीएयू का विकल्प दिया है। इसमें सबसे ज्यादा आवेदन बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग विषय में आए हैं। इसकी 40 सीटों पर करीब 59 हजार आवेदन आए हैं। ऐसे में हर सीट के लिए 1475 दावेदार हैं। वहीं बीवोक फ्लोरीकल्चर की 20 सीट के लिए 38 हजार विकल्प हैं। इस लिहाज से हर सीट पर 1900 दावेदार हैं।
बीबीएयू ने पिछले साल से ही सीयूईटी में शामिल होने का फैसला किया था। सीयूईटी के माध्यम से बीबीएयू ने कुल 20 स्नातक पाठ्यक्रमों को शामिल किया है। परास्नातक पाठ्यक्रमों की आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है। स्नातक में बीबीएयू को पिछली बार की तरह इस साल भी अच्छा रेस्पांस आया है। सबसे ज्यादा दावेदार बीटेक के लिए ही आए हैं। इसके बाद बीएससी, बीए और बीकॉम के लिए आवेदन आए हैं। बीबीएयू प्रशासन के अनुसार, नए पाठ्यक्रम और अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से ही विद्यार्थियों का अच्छा रेस्पांस मिला है।
प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसलिंग के जरिये दाखिले
बीबीएयू में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को सीयूईटी प्रवेश परीक्षा में शामिल होना है। प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही काउंसिलिंग के आधार पर बीबीएयू में दाखिला ले सकेंगे। विवि में स्नातक और परास्नातक की करीब पांच हजार सीटें हैं।
पाठ्यक्रम- सीट- आवेदन- हर सीट पर दावेदार
बीए ऑनर्स- 60 - 13000- 216
बीए- 74- 37000- 500
बीकॉम् ऑनर्स- 165- 40000- 242
बीएससी फूड साइंस- 74- 17700- 239
बीएससी जियोलॉजी 74- 10000- 135
बीएससी आईटी- 74- 17000- 230
बीएससी लाइव साइंसेज- 50- 31000- 620
बीटेक सिविल 40- 17000- 425
कंप्यूटर इंजीनियरिंग- 40- 59000- 1475
इलेिक्ट्रल इंजीनियरिंग 40- 19500- 488
आईटी 40- 20000- 500
मैकेनिकल इंजी. 40- 15000- 375
बीवोक फ्लोरीकल्चरल 20- 38000- 1900
बीकाम 74- 20000- 270
बीसीए 74- 25000- 338
बीबीए 90- 43000- 477
बीबीए एलएलबी ऑनर्स 60- 17500- 292
डिप्लोमा इन ईसीसी 40- 2100- 53
बीएससी फॉर्मेसी 60- 15000- 250
इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी- 40- 16000- 400