लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के यूजी व पीजी कोर्स में रिक्त 1300 सीटों पर होने वाले दाखिले की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। विवि ने पिछले महीने यूजी व पीजी कोर्स के रिक्त सीटों पर अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे।
कुलसचिव डाॅ. अश्विनी कुमार ने बताया कि विभिन्न कोर्स के लिए सीयूईटी के जरिये प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। चयन सूची के आधार पर अभ्यर्थियों के दाखिले हुए थे। दाखिले के बाद भी कुछ सीटें रिक्त रह गई थीं। उन सीटों पर पुन: दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए थे। उन्होंने बताया कि सीयूईटी व गैर सीयूईटी के जरिये हुए नए पंजीकरण की मेरिट सूची विवि की वेबसाइट पर अपडेट की गई है।