फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीबीए टूरिज्म में प्रवेश आवेदन अब 31 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा चलाए जा रहे मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (एमकेआईटीएम) लखनऊ में बीबीए (टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी) कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। पर्यटन और आतिथ्य उद्योग में कॅरियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह तीन वर्षीय डिग्री कोर्स लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) से मान्यता प्राप्त है। संस्थान ने दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार सीमित सीटों पर दाखिला पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। कोर्सों के बारे में अधिक जानकारी और आवेदन से संबंधित विवरण कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस कोर्स में होटल प्रबंधन के साथ-साथ संगठनात्मक व्यवहार, लेखांकन व वित्त, ट्रेवल एजेंसी, खाद्य उत्पादन, हाउसकीपिंग और पर्सनालिटी डेवलपमेंट संबंधी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें