फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीबीए की चयनित और प्रतीक्षा सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शिया पीजी कॉलेज ने सत्र 2026-27 के लिए बीबीए में प्रवेश के लिए चयनित और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है। छात्र-छात्राएं महाविद्यालय के प्रवेश पोर्टल shiapgcollege.ac.in या महाविद्यालय की वेबसाइट shiacollege.org पर सूची देख सकते हैं। प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. एमएम अबु तैय्यब ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी प्रथम सेमेस्टर की फीस 13 जुलाई तक जमा कर सकते हैं। फीस प्राचार्य कार्यालय स्थित रोकड़ काउंटर पर नकद जमा होगी। काउंसिलिंग की सूचना बाद में जारी की जाएगी। बीबीए के लिए फीस 25,000 रुपये है। चयनितों का मेरिट इंडेक्स 95.20 से 70.30 के बीच है। प्रतीक्षा सूची में शामिल छात्रों का मेरिट इंडेक्स 70.20 से 48.10 के बीच है। प्रवेश से संबंधित समस्या या जानकारी के लिए admissionsshiapgcollege.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 9682815122 और 8090033896 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें