फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवादित जमीन पर कब्जे के लिए चलीं लाठियां, छह घायल

Thu, 03 Oct 2024 06:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। नगराम के समेसी का मजरा रामबक्श खेड़ा गांव में विवादित जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इससे दोनों पक्षों से छह लोग घायल गए। पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


समेसी का मजरा रामबक्श खेड़ा गांव में शिवचरन व हनोमान रिश्तेदार हैं। दोनों के घरों के बीच खाली जमीन पर दोनों दावेदारी करते हैं। शिवचरन ने बताया कि जमीन उसके पिता महेश प्रसाद ने करीब तीस साल पहले गांव के श्रीराम से खरीदी थी। वहीं, हनोमान जमीन को अपनी बताते हैं। बुधवार सुबह करीब आठ बजे शिवचरन उसी जमीन पर लगे बबूल के गिरे पेड़ को काटने गए थे। तभी हनोमान, भाई-भतीजों संग पहुंचे और पेड़ काटने से मना करने लगे। इससे दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष के शिवचरन, पिता महेश प्रसाद, भाई गजोधर, चाचा रामसहाय घायल हो गए। दूसरे पक्ष के हनोमान, बलबीर चोटिल हो गए। थाना अध्यक्ष नगराम विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें