भातखंडे दीक्षांत समारोह की तारीख आगे बढ़ी
21 अक्टूबर को होने वाला भातखंडे संगीत सम विवि का नौवां दीक्षांत समारोह स्थगित हो गया है, अब ये किन्हीं अगली तारीखों में होगा। मंगलवार को दीक्षांत में मेधावी छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले पदकों की सूची जारी होनी थी, लेकिन दीक्षांत की तारीख आगे बढ़ जाने के चलते ये अब बाद में जारी होगी। मौजूदा वर्ष में यहां लगभग तीन हजार छात्र विभिन्न संगीत विषयों-विधाओं में अध्ययनरत हैं। संगीत विश्वविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका प्रो. सृष्टि माथुर ने बताया कि 21 अक्टूबर को शहर में उपचुनाव होने केचलते अब ये किसी और तारीख में आयोजित होगा।