लखनऊ। शहर के एलडीए स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट पर शनिवार से सुपर गोल्डन लीग का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में कई टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी। आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में शनिवार को लीग और रविवार को नॉकआउट चरण के मुकाबले खेले जाएंगे।