फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basic Shiksha parishad: स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 9 बजे से खुलेंगे

Sat, 01 Oct 2022 02:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों का समय बदल गया है। अब स्कूल सुबह 9 बजे से खुलेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा एक से आठवीं तक के परिषदीय व मान्यता प्राप्त प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे के बीच खुलेंगे। अभी तक यह स्कूल सुबह 8 से दोपहर 2 बजे के बीच खुल रहे थे।

विज्ञापन


परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल के अनुसार यह समय सत्र की शुरुआत में जारी कैलेंडर के अनुसार तय है। अब 1 अक्तूबर से 31 मार्च तक विद्यालय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे के बीच खुलेंगे। 

इस दौरान प्रार्थना सभा का समय सुबह 9 से 9.15 बजे के बीच व मध्यावकाश का समय दोपहर 12 से 12.30 बजे के बीच होगा। बाकी समय में पठन-पाठन व अन्य गतिविधियां होंगी। समय में यह बदलाव मौसम में गर्मी कम होने के कारण होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें