लखनऊ। बारावफात पर अमीनाबाद के झंडे वाला पार्क से बुधवार सुबह 10 बजे जुलूस निकाला जाएगा। इस कारण पुराने शहर में सुबह सात से शाम सात बजे तक यातायात बदला रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में शव वाहन, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और स्कूली वाहनों को पुलिस निकलवाएगी।
- कमला नेहरू क्रॉसिंग से आने वाला यातायात मेफेयर तिराहा विक्ट्रोरिया स्ट्रीट से नक्खास तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा।
- नक्खास तिराहे से किसी भी प्रकार का यातायात नादान महल रोड, टुड़ियागंज की ओर नहीं जा सकेगा।
- टुड़ियागंज तिराहे से नक्खास तिराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं चलेगा।
- टुड़ियागंज तिराहे से हैदरगंज तिराहा की ओर वाहनों के गुजरने पर मनाही रहेगी।
- हैदरगंज तिराहे से नक्खास तिराहा, ऐशबाग ईदगाह की ओर यातायात नहीं जाएगा।
- वाटर वर्क्स तिराहे से ऐशबाग ईदगाह तिराहे की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
- मेडिकल कॉलेज चौराहे से सुभाष मार्ग होकर यातायात रकाबगंज पुल की ओर नहीं जा सकेगा।
- पोस्ट ऑफिस तिराहे से मौलवीगंज होकर ट्रैफिक रकाबगंज पुल की ओर नहीं जा सकेगा।
- रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- कैसरबाग बस स्टैंड, गुईन रोड तिराहा, नजीराबाद तिराहा और अमीनाबाद चौराहे से कोई भी यातायात झंडे वाले पार्क की तरफ नहीं आ-जा सकेगा।
- ऐशबाग पुल की तरफ से कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जाएगा।
- बुलाकी अड्डे से हैदरगंज तिराहे की ओर यातायात नहीं चलेगा।
- मिल एरिया तिराहे से हैदरगंज जाने वाला यातायात हैदरगंज की ओर नहीं जाएगा।
- राजेंद्रनगर चौराहे से कोई भी यातायात ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा।