फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सात जिलों में बाराबंकी में सबसे ज्यादा होगा गन्ना उत्पादन

Sun, 04 Aug 2024 03:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। आलू और मेंथा की खेती के लिए विशेष पहचान रखने वाला बाराबंकी जिला अब गन्ना के उत्पादन में भी आगे आ रहा है। यहां के किसान अच्छी फसल उत्पादन के लिए प्रयासरत हैं। यही वजह है कि इस बार यहां प्रति हेक्टेयर 814.88 क्विंटल गन्ना प्रति हेक्टेयर उत्पादन होने के आसार हैं। क्रॉप कटिंग व पेड़ी के आधार पर कराए गए सर्वे में बाराबंकी अयोध्या परिक्षेत्र के सात जिलों में सबसे आगे है, जबकि सबसे कम उत्पादन वाराणसी में होने का अनुमान है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 की बात करें तो यहां कि किसानों ने 11463 हेक्टेअर पर गन्ने की बुआई की थी, जिसमें प्रति हेक्टेअर 820.32 क्विंटल गन्ना प्रति हेक्टेअर उत्पादित हुआ था। इस बार करीब 15 हजार किसानों ने गन्ने की बुआई 11536 हेक्टेअर क्षेत्रफल पर की है। इस बार गन्ना उत्पादन प्रति हेक्टेअर बढ़कर 824.88 क्विंटल होने की उम्मीद है। यह आंकड़े क्रॉप कटिंग व पेड़ी के सर्वे के अनुसार तैयार किए गए हैं। गन्ना परिक्षेत्र अयोध्या में शामिल सात जिलाें में बाराबंकी प्रति हेक्टेयर उत्पादन में सबसे आगे हैं, जबकि गाजीपुर व जौनपुर जैसे जिले सबसे पीछे हैं। किसानों को फसल का उचित दाम मिल सके, इसलिए सभी नए किसानों को समिति के सदस्य के रूप में जोड़ा जा रहा है। इसी के साथ गन्ना सर्वेक्षण व सट्टा प्रदर्शन के जरिए किसानों की आपत्तियों का निस्तारण कराया जा रहा है। (संवाद)
सर्वे के अनुसार इस बार अयोध्या परिक्षेत्र में सबसे ज्यादा गन्ना उत्पादन बाराबंकी में होने का अनुमान है। किसानों को फसलों की देखभाल के प्रति जागरूक एवं वैज्ञानिक तकनीक के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें