फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी : चाचा ने भतीजे की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, पैसों को लेकर हुआ था विवाद

Sun, 08 May 2022 11:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

संत शरण का कहना है कि सियाराम किराना की दुकान करता था, उसकी पत्नी व बच्चे नहीं हैं। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर चाचा पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी में फतेहपुर कोतवाली के ग्राम कंदरौला के संत शरण के 30 वर्षीय पुत्र राजकुमार को शनिवार की रात करीब नौ बजे उसके चाचा सिया राम ने डंडे से इस कदर पीटा की उसकी मौत हो गई। सियाराम से राजकुमार का पैसों को लेकर विवाद था। मृतक राजकुमार के पिता संत शरण ने बताया कि सियाराम नशे में था। मोटे डंडे से प्रहार के चलते राजकुमार मरणासन्न हो गया। उसे सीएससी फतेहपुर ले जाया गया। जहां से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।  रात्रि 11:45 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचे तो राजकुमार की मौत हो चुकी थी। राजकुमार की पत्नी सरिता व तीन बच्चे हैं। संत शरण वर्मा के दो पुत्रों में राजकुमार छोटा था। मारपीट के बाद सियाराम बाइक से भाग निकला। संत शरण का कहना है कि सियाराम किराना की दुकान करता था, उसकी पत्नी व बच्चे नहीं हैं। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर चाचा पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें