फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News : युवक की हत्या कर फेंका गया शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Wed, 01 Feb 2023 01:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

मसौली थाना क्षेत्र में शहाबपुर गांव के पास नहर के पास बुधवार सुबह ग्रामीणों ने रक्तरंजित शव देखा तो भीड़ जुटने लगी। शव करीब 30 वर्षीय युवक का था। कपड़ों के अलावा चेहरे पर भी खून लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसौली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक की हत्या कर फेंका गया शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है मगर अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


मसौली थाना क्षेत्र में शहाबपुर गांव के पास नहर के पास बुधवार सुबह ग्रामीणों ने रक्तरंजित शव देखा तो भीड़ जुटने लगी। शव करीब 30 वर्षीय युवक का था। कपड़ों के अलावा चेहरे पर भी खून लगा था। गले में भी चोट के निशान साफ दिख रहे थे। सूचना पाकर मौके पर मसौली पुलिस और फिर सीओ डॉ. बीनू सिंह भी पहुंच गईं।

पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त करने की कोशिश की मगर सफलता नहीं मिली। पास पास भी ऐसा कुछ नहीं पाया गया जिससे युवक की पहचान हो पाती। मसौली के थाना प्रभारी शिवनारायन सिंह का कहना है कि हत्या करके शव यहां फेंका गया है। सबसे पहले शिनाख्त होना जरूरी है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें