फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी के कप्तान निलंबित होंगे, निर्वाचन आयोग से मांगी इजाजत

Thu, 04 Apr 2019 06:59 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बाराबंकी एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाराबंकी साइबर क्राइम सेल प्रभारी अनूप कुमार यादव की विवेचना में 65 लाख की वसूली मामले में एसपी ऑफिस की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। अब राज्य सरकार ने एसपी डॉ. सतीश कुमार को निलंबित करने और नए कप्तान की नियुक्ति के लिए निर्वाचन आयोग से इजाजत मांगी है। 
विज्ञापन


वसूली के मामले में अनूप को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सूत्रों का कहना है कि बाराबंकी में विश्वास ट्रेडिंग कंपनी से 65 लाख रुपये वसूले जाने के मामले में जिले की पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे थे। 

आरोप है कि कंपनी के लोगों को एसपी के दफ्तर में बुलाकर धमकाया गया। डॉ. सतीश के इस मामले में ढिलाई बरतने की भी बात सामने आई। आला पुलिस अधिकारियों ने उनसे सवाल किए तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। 
विज्ञापन


डीजीपी ओपी सिंह ने प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार को एसपी के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव सौंपा था। गृह विभाग से यह प्रस्ताव मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय के पास भेजा गया। प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने सहमति जता दी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

ये है मामला

विश्वास ट्रेडिंग कंपनी के शंकर गायन ने लखनऊ में हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर साइबर क्राइम सेल के प्रभारी अनूप कुमार यादव व उसके साथियों पर 65 लाख रुपये की वसूली का आरोप लगाया था। 

आरोप था कि अनूप ने कंपनी के प्रसनजीत सरदार, शंकर गायन और धीरज श्रीवास्तव को कंपनी के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले की जांच के बहाने दस्तावेज के साथ 10 जनवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुलाया 

वहां से अपने आवास ले जाकर 65 लाख की मांग के साथ कंपनी बंद कराने की धमकी दी। उन्होंने डर के चलते 65 लाख दे दिए। अनूप ने 11 जनवरी को फिर बुलाया और जेल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें