माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्य
लखनऊ। माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट की कार्यकारिणी के लिए बृहस्पतिवार को संपन्न हुए चुनाव में बनवारी लाल सोमानी सभापति और संजीव माहेश्वरी निर्विरोध रूप से मंत्री निर्वाचित हुए। कमेटी में दीपक माहेश्वरी उपसभापति, अनुराग माहेश्वरी कोषाध्यक्ष और संजय माहेश्वरी को उपमंत्री चुना गया। इसके अलावा रतन चंद्र गुप्ता, रवींद्र गांधी, संजय चोला, स्वर्णिम माहेश्वरी, विजय माहेश्वरी और विनय राठी को कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। इस मौके पर ट्रांस गोमती माहेश्वरी समाज के हरी कृष्ण राठी, अजय माहेश्वरी, द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी, सत्यनारायण माहेश्वरी, महेंद्र राठी, दिनेश माहेश्वरी, विकास माहेश्वरी, लक्ष्मी नारायण राठी, प्रदीप झवर व महेंद्र सोनी मौजूद रहे।