फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी की आत्महत्या के मामले में बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। नाका के न्यू गणेशगंज निवासी हिमानी (37) की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उनके पति सत्येंद्र मिश्रा को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के अनुसार, हिमानी के पिता गोमतीनगर विनयखंड-3 निवासी प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सात साल पहले बेटी की शादी सत्येंद्र मिश्रा से की थी। वह गोमतीनगर स्थित निजी बैंक में नाैकरी करता है। आरोप लगाया कि सत्येंद्र बेटा न होने पर हिमानी को ताने देता था। वह शराब के नशे में पीटता और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करता था। मंगलवार को हिमानी का शव घर में फंदे से लटका मिला था। शुरुआत में परिजनों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया। इसके बाद पिता की तहरीर पर सत्येंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें