फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसे में घायल बैंक कैशियर की मौत

Thu, 22 Jan 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रमोद त्यागी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। माल में 10 जनवरी को सड़क हादसे में घायल बैंक कैशियर अलीगंज सेक्टर जे निवासी प्रमोद त्यागी (35) की मंगलवार देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन

उनके भाई सुबोध ने बताया कि प्रमोद बख्शी का तालाब स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में कैशियर थे। 10 जनवरी शाम लगभग पांच बजे वह ड्यूटी के बाद बाइक से माल क्षेत्र में बैंक जा रहे थे। माल भरावन रोड पर सामने से आ रही कार की टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें गाजीपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी रजनी और दो बेटियां हैं। हादसे के संबंध में माल पुलिस को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें