फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऐशबाग से चलेगी बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। स्टेशन पुनर्विकास के तहत लखनऊ जंक्शन पर कॉन्कोर्स निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण प्लेटफाॅर्म संख्या दो व तीन पर ट्रेनों के टर्मिनल में बदलाव किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बांद्रा टर्मिनस से आने वाली 20921 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन के बजाय अब ऐशबाग स्टेशन पर पहुंचेगी। यह बदलाव 24 और 31 जनवरी, व सात, 14 और 21 फरवरी को लागू रहेगा। ट्रेन दोपहर 2:20 बजे ऐशबाग पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 20922 लखनऊ जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस भी 25 जनवरी, एक, आठ, 15 और 22 फरवरी को ऐशबाग स्टेशन से ही शाम 5:50 बजे संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें